शूलिनी मेले को लेकर सोलन शहर में स्थापित किए जाएंगे चार फर्स्ट एड सेंटर, एंबुलेंस सुविधा भी होगी उपलब्ध

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 जून 2023

शूलिनी मेले को लेकर सोलन शहर में तैयारियों का दौर शुरू हो गया है सभी स्थानीय संस्थाएं और विभाग तैयारियों में जुट चुके है सभी विभागों ने अपनी पूर्ण तैयारियां कर ली है जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए शूलिनी मेले में आयोजित होने वाले बेबी शो और आईसीडीएस सेंटर स्थापित करने को लेकर पूर्ण तैयारी कर ली गई है।

जिला स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित रंजन तलवार का कहना है कि शूलिनी मेले को लेकर विभाग द्वारा पूर्ण तैयारी कर दी गई है शूलिनी मेले को लेकर सोलन शहर में चार फर्स्ट एड सेंटर स्थापित किए जाएंगे जिसके साथ एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध होगी ओल्ड डीसी ऑफिस रबोन ओल्ड बस स्टैंड और ठोडो मैदान में फर्स्ट एड सेंटर स्थापित किए जाने हैं मीडिया के माध्यम से डॉ अमित रंजन तलवार ने शहरवासियों को मेले की बधाइयां भी दी है

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news