
3/8/2026
बिलासपुर
खबर अभी अभी
श्री मुक्तिधाम निर्माण समिति भरतपुर बिलासपुर द्वारा श्मशानघाट परिसर
में पौधारोपण किया गया। इस दौरान परिसर के भीतर बनाए गए पार्क और अन्य
स्थानों पर छायादार, फलदार तथा औषधीय पौधे लगाए गए। समिति के सचिव ओम
प्रकाश गर्ग की अगवाई में आयोजित इस अभियान में समिति के अलावा कई
समाजसेवी लोगों ने भाग लेकर श्रमदान किया। यह जानकारी देते हुए समिति
प्रवक्ता अनीश ठाकुर ने बताया कि समिति की पिछली बैठक में निर्णय लिया
गया था कि बरसात के मौसम में इस परिसर को हरा भरा बनाने के लिए पौधारोपण
अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में समिति के सभी सदस्यों ने पूरे परिसर में
पौधारोपण किया। इस दौरान पाल्म ट्री के अलावा छायादार और फलदार तथा औषधीय
पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि इस परिसर को और सुंदर बनाने के लिए पहले
टाइलें लगवाई गई हैं ताकि बरसात के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी न
हो।
उन्होंने कहा कि समिति की ओर टाईल्स लगवाने के लिए व्यवसायी शेखर शारदा
का आभार व्यक्त किया गया। वहीं पौधारोपण के लिए पौधों का प्रबंध करने के
लिए व्यवसायी ललित डोगरा का भी आभार जताया गया। गौर हो कि व्यवसायी एवं
समाजसेवी ललित डोगरा मुक्तिधाम मे होने वाले हर प्रकार के कार्य में अपना
सर्वोच्च योगदान देते हैं। यही नहीं ललित डोगरा हर वर्ष अपने जन्मदिन पर
श्रीमुक्तिधाम निर्माण समिति को 51 हजार रूपए की सहयोग राशि देते हैं।
अनीश ठाकुर ने बताया कि श्री मुक्तिधाम को सुविधाओं से लैस करने के लिए
कार्य प्रगति पर हैं। इसी स्थान पर अगले चरण में भव्य मंदिर का निर्माण
करने की योजना है। उन्होंनंे कहा कि इस पुनीत कार्य में सभी धर्म
प्रेमियों और समाजसेवियों को आगे बढ़कर योगदान करना चाहिए। वहीं सचिव ओम
प्रकाश गर्ग ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बड़े और
जनहित कार्यों में सभी का सहयोग अपेक्षित होता है। पौधारोपण अभियान में
अभिषेक मिश्रा, संजीव शारदा, महिपाल सांख्यान, सुरेश नड्डा, कमलेंद्र
कश्यप, मदन गुप्ता, शेखर शारदा, अरविंद सरीन, मनमोहन भंडारी, सुशील
पुंडीर, अशोक सैनी, प्यारे लाल, राज कुमार, पुरूषोतम शर्मा व अनीश
ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई।






