सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में गिरी एचआरटीसी बस, दो की मौत, कई घायल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

14 जून 2023

Himachal news: HRTC Bus Accident in Kullu today two killed many injured

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर नरोगी रूट पर निकली एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

बताया जा रहा है कि त्रैहण से तीन किलोमीटर पीछे एचआरटीसी की बस 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे में दो लोगों की मौत और कई के घायल होने की सूचना है।

बस में सात से आठ यात्री सवार थे। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं।

स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। हादसे का कारणों का पता नहीं चल पाया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news