गुमनाम पत्र ने वन विभाग की उड़ाई नींद, जांच के लिए बनाई कमेटी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

14 जून 2023

Illegal felling of Deodar trees in chamba Anonymous letter to forest department

अवैध कटान के शिकायत पत्र ने वन विभाग की नींद उड़ा दी है। जिले के चुराह वन मंडल में देवदार के पेडों के अवैध कटान का एक मामला शांत नहीं होता नहीं है तो दूसरा मामला उजागर हो जाता है। इस बार वन मंडल चुराह की वन बीट खैरना और चुंगी में देवदार के हरेभरे पेडों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। इसको लेकर एक गुमनाम पत्र प्रधान वन सचिव को भेजा गया है

इसमें बताया गया है कि इन दोनों वन बीटों में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से देवदार के पेड़ों का अवैध कटान हुआ है। गुमनाम पत्र भेजने वाले ने अपना नाम उजागर नहीं किया है। हालांकि पत्र के साथ अवैध कटान की दर्जनों फोटो संलग्न की हैं। सरकार के ध्यान में यह मामला आते ही इसकी गंभीरता से जांच करवाने के आदेश वन मंडलाधिकारी चुराह को दिए गए हैं।

वनमंडलाअधिकारी ने वन परिक्षेत्र अधिकारी चकोली की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित कर दी है। इस जांच कमेटी को दोनों वन बीटों में जाकर अवैध कटान की सत्यता का पता लगाने के आदेश दिए हैं। जांच कमेटी 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट बनाकर वनमंडलाधिकारी को सौंपेगी।

इसी रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल इस मामले में वनमंडलाधिकारी भी जांच कर रहे हैं। यदि अवैध कटान को लेकर की गई गुमनाम शिकायत सच साबित हुई तो इसकी गाज वन विभाग के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों पर भी गिर सकती है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news