
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
10 जून 2023
सेंटारोजा किस्म के प्लम ने देश की विभिन्न मंडियों में दस्तक दे दी है। दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला सहित अन्य मंडियों में सेंटारोजा प्लम के अच्छे दाम मिल रहे हैं। आजादपुर मंडी दिल्ली में प्लम की सात किलोग्राम की पेटी 450 से लेकर 750 रुपये तक बिक रही है। इससे बागवानों को मुनाफा हो रहा है।

रामपुर उपमंडल के बागवान आजकल प्लम के तुड़ान और भरान में जुटे हुए हैं और विभिन्न मंडियों को भेज रहे हैं। बागवान सरस्वती ठाकुर, कुलवंत ठाकुर, योगराज, आनंद नेगी, राधाकृष्ण, सुरेंद्र सिंह और रणवीर चौहान ने कहा कि क्षेत्र में प्लम सीजन चरम पर है। शुरुआती दौर में प्लम के अच्छे दाम मिल रहे हैं।
सरस्वती ठाकुर ने कहा कि दिल्ली आजादपुर मंडी में सेंटारोजा प्लम की सात किलोग्राम में लार्ज साइज के प्लम के दाम प्रति पेटी 750 रुपये, मिडियम साइज प्लम का दाम 550 और स्माल साइज (छोटे आकार) के प्लम का दाम 450 रुपये मिल रहा है। दिल्ली आजाद मंडी के आढ़ती अर्जुन कुमार (एएम) ने कहा कि सेंटारोजा प्लम शुरुआती दौर में 450 से लेकर 750 तक प्रति पेटी खरीदा जा रहा है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





