
10 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | कुल्लू

कुल्लू जिला के पुलिस थाना सैंज क्षेत्र में पुलिस ने अवैध भांग की खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 4600 भांग के पौधे नष्ट किए हैं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 9 सितंबर 2026 को पुलिस थाना सैंज की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान डनाला (प्रैशी उझे) क्षेत्र में खेतों में भांग के अवैध पौधे पाए गए। पुलिस टीम ने मौके पर करीब 4600 भांग के पौधों की पहचान की और नियमानुसार उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया।
इस संबंध में पुलिस थाना सैंज में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
पुलिस ने अवैध भांग की खेती करने वाले व्यक्ति की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है। पुलिस द्वारा यह भी पता लगाया जा रहा है कि खेत में अवैध रूप से भांग की खेती किसके द्वारा की जा रही थी।
कुल्लू पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ अभियान के तहत अवैध भांग की खेती और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
खबर अभी अभी | कुल्लू





