
Solan : वार्ड नम्बर-01 देहूंघाट सपरून से भाजपा की नीलम ने कांग्रेस की अर्चना ठाकुर को 164 मतों से पराजित किया। नीलम को 694 और अर्चना ठाकुर को 530 मत प्राप्त हुए। कुल 1233 मत पड़े। वार्ड नम्बर-02 रेलवे स्टेशन वार्ड में भाजपा की सुषमा शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार रमेश चंद को बेहद करीबी मुकाबले में 13 मतों से हराया। सुषमा शर्मा को 791 तथा रमेश चंद को 778 मत मिले। यह चुनाव का सबसे करीबी मुकाबला रहा। वार्ड नम्बर-03 कथेड़ वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार गौरव ने 163 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 450 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सरदार सिंह ठाकुर को 287 मत मिले। वार्ड नम्बर-04 चम्बाघाट सलोगड़ा वार्ड में भाजपा के रोहित भारद्वाज ने कांग्रेस की संगीता ठाकुर को 213 मतों से हराकर जीत हासिल की। रोहित को 637 तथा संगीता को 424 मत प्राप्त हुए। वार्ड नम्बर-05 लोअर बाजार वार्ड में भाजपा की प्रियंका ने कांग्रेस की गीतांजलि शर्मा को 200 मतों से पराजित किया। प्रियंका को 454 और गीतांजलि शर्मा को 254 मत मिले। वार्ड नम्बर-06 जवाहर पार्क वार्ड में भाजपा की रेखा साहनी ने कांग्रेस की सत्या वर्मा को 212 मतों के अंतर से हराया। रेखा साहनी को 654 जबकि सत्या वर्मा को 442 मत प्राप्त हुए। वार्ड नम्बर-07 ठोडो ग्राउंड वार्ड में कांग्रेस की पूजा ने भाजपा प्रत्याशी अशोक ठाकुर को 168 मतों से पराजित किया। पूजा को 486 और अशोक ठाकुर को 318 मत प्राप्त हुए। वार्ड नम्बर-08 शिल्ली रोड वार्ड में भाजपा के सुरेन्द्र कुमार ने कांग्रेस की पूनम को मात्र 16 मतों के अंतर से हराया। सुरेन्द्र कुमार को 680 तथा पूनम को 664 मत प्राप्त हुए। वार्ड नम्बर-09 मधुबन कॉलोनी वार्ड में कांग्रेस की मीनाक्षी शर्मा ने भाजपा की सलिता शर्मा को 223 मतों से पराजित किया। मीनाक्षी शर्मा को 637 तथा सलिता शर्मा को 414 मत प्राप्त हुए। वार्ड नम्बर-10 चौंरीघाटी वार्ड में कांग्रेस के अंकुश सूद ने भाजपा के वीरेन्द्र सूद को 80 मतों से हराया। अंकुश सूद को 597 जबकि वीरेन्द्र सूद को 517 मत मिले। वार्ड नम्बर-11 डिग्री कॉलेज वार्ड में भाजपा की सरिता ने कांग्रेस की हेमा शर्मा को 130 मतों से पराजित किया। सरिता को 665 तथा हेमा शर्मा को 535 मत प्राप्त हुए। वार्ड नम्बर-12 सनी साइड वार्ड में भाजपा की प्रियंका अग्रवाल ने निर्दलीय उम्मीदवार ऊषा शर्मा को 70 मतों से हराकर जीत दर्ज की। प्रियंका अग्रवाल को 419 और ऊषा शर्मा को 349 मत प्राप्त हुए। वार्ड नम्बर-13 कलीन वार्ड में कांग्रेस के नरेन्द्र कुमार ने भाजपा की मीरा आनंद को 37 मतों से पराजित किया। नरेन्द्र कुमार को 563 जबकि मीरा आनंद को 526 मत प्राप्त हुए। वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड में कांग्रेस की सुलक्षणा ने भाजपा की मीना को 510 मतों के बड़े अंतर से हराया। सुलक्षणा को 778 तथा मीना को 268 मत मिले। वार्ड नम्बर-15 तहसील पटवार वार्ड में भाजपा के अभिषेक ने कांग्रेस के विनय भगनाल को 88 मतों से पराजित किया। अभिषेक को 568 जबकि विनय भगनाल को 480 मत प्राप्त हुए। वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी वार्ड में भाजपा की सीमा ने कांग्रेस की अनीता कुमारी को 524 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। सीमा को 878 तथा अनीता कुमारी को 354 मत प्राप्त हुए। यह चुनाव की सबसे बड़ी जीतों में से एक रही। वार्ड नम्बर-17 बसाल पट्टी कथेड़ वार्ड में कांग्रेस की अरुणा ने भाजपा की तरुणा शर्मा को 343 मतों से हराया। अरुणा को 877 तथा तरुणा शर्मा को 534 मत प्राप्त हुए।





