सोलन में रेहड़ी लगाने से पहले लाइसेंस बनवाना जरूरी : जफर इकबाल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 अगस्त 2023

सोलन शहर की अगर बात की जाए तो सोलन शहर में लोगों द्वारा रेहड़ियां लगाई जा रही है लेकिन उन रेहड़ियों को लगाने के लाइसेंस नहीं बनाए जाते जिस कारण नगर निगम द्वारा सड़क किनारे लगी रेहड़ियों को हटाया जाता है। नगर निगम द्वारा रेहडी लगाने वाले लोगों से लाइसेंस बनाने की अपील की गई है जिससे कि आने वाले समय में किसी भी परेशानी का कोई सामना ना करना पड़े

इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि सोलन शहर में लोगों द्वारा रेहड़ियां लगाई जा रही है लेकिन वह रेहडिया बिना लाइसेंस के ही लगाई जाती है जिस कारण से रोड किनारे लगी रेहड़ियों को नुकसान होने का खतरा भी बना रहता है।

नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने रेहडी लगाने वाले लोगों से अपील की है कि रेहड़ी लगाने से पहले लाइसेंस बनवाए जाए क्योंकि यह बनाना बेहद जरूरी है इससे नगर निगम द्वारा भी परेशान नहीं किया जाएगा और किसी दुर्घटना का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि रेहडी लगाने वालों के लाइसेंस बनाए जाएंगे और उसके बाद उन्हें जगह अलॉट कर दी जाती है। जिसके बाद से वह रेहडियां लगा सकते हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news