
4 नवंबर, 2026 | खबर अभी-अभी | बिलासपुर

बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने करमाला के पास नाकाबंदी के दौरान एक बस से 852 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर को एनएच फोरलेन पर करमाला के पास नाकाबंदी के दौरान बस की तलाशी ली गई। इस दौरान बस में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 852 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान सचिन (23), निवासी गांव पंछीजट्टां, तहसील घनौर, जिला सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस थाना स्वारघाट में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
पुलिस बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत और इसकी सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहन जांच कर रही है।





