
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 मार्च 2023
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जेबीटी के 3,871 पद रिक्त हैं। भाजपा विधायक विनोद कुमार के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि शिक्षक के पद सेवानिवृत्ति, अगले पद पर पदोन्नति, स्कूलों के खुलने व स्तरोन्नत होने के परिणामस्वरूप होते हैं।
प्रदेश में जो पद रिक्त हैं, उन्हें सीधी भर्ती एवं पदोन्नति के माध्यम से भरने के प्रयास जारी हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जेबीटी के शिमला में 500, सोलन में 318, सिरमौर में 288, किन्नौर में 25, कुल्लू में 254, लाहौल-स्पीति में 54, मंडी में 734, चंबा में 380, कांगड़ा में 644, हमीरपुर में 212, बिलासपुर में 233 और ऊना जिला में 229 पद रिक्त हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





