हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक ने जयसिंहपुर में खोली 279वीं शाखा, किसानों और आम लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

8/8/2026
कांगड़ा
खबर अभी अभी

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक ने आज अपनी 279वीं शाखा का उद्घाटन जयसिंहपुर , जिला कांगड़ा में बड़े हर्षोल्लास के साथ किया। इस नई शाखा के खुलने से क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों, महिलाओं और आम जनता को बैंकिंग सेवाएं अब उनके द्वार पर ही उपलब्ध होंगी।

उद्घाटन समारोह में श्री संजीव ठाकुर जी, एस.डी.एम. जयसिंहपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके कर कमलों द्वारा फीता काटकर शाखा का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर बैंक के महाप्रबंधक महोदय श्री राजीव रंजन जी एवं क्षेत्रीय प्रबंधक महोदय श्री अरुण ठाकुर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

नई शाखा में बचत खाता, चालू खाता, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, आवास लोन एवं डिजिटल बैंकिंग की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।PMJDY, PMJJBY, PMSBY, अटल पेंशन योजना जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ भी ग्राहकों को यहीं मिलेगा।
बैंक प्रबंधन ने विश्वास दिलाया कि यह शाखा क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

महाप्रबंधक श्री राजीव रंजन जी ने अपने संबोधन में कहा कि “हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जयसिंहपुर शाखा के माध्यम से हम स्थानीय लोगों को तेज, पारदर्शी और विश्वसनीय बैंकिंग सेवा प्रदान करेंगे।”

एस.डी.एम. श्री संजीव ठाकुर जी ने बैंक प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि इस शाखा से क्षेत्र के लोगों को विशेषकर किसानों और स्वयं सहायता समूहों को बहुत लाभ होगा

Share the news