हिमाचल प्रदेश में 24 व 26 जून को बारिश व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट 25 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

#खबर अभी अभी सोेलन ब्यूरो*

22 -जून 2023

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 24 व 26 जून को भारी बारिश व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। वहीं 25 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं बुधवार रात को जोगिंद्रनगर में 67.0, कटौला 52.2, पंडोह 36.0 और ऊना नंगल डेम में 15.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मैदानी भागों में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऊना में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

#खबर अभी अभी सोेलन ब्यूरो*

Share the news