
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 जून 2023
हिमाचल प्रदेश के सरचू से लेह की तरफ जा रहे दो पर्यटक की मौत का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में मृतकों के परिजनों को भी सूचित किया है। हाई एल्टीट्यूड सिकनेस की बजह से पर्यटकों की मौत बताई जा रही है। एक शव को पोस्टमार्टम के लिए केलांग अस्पताल में लाया गया है। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने इसकी पुष्टि की है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*






