हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भूकंप के झटके किए गए महसूस, दहशत में  घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 जून 2023

earthquake hit mandi kullu hamirpur una district of himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को दोपहर 1:33 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगते ही लोग दहशत में  घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

चंबा जिले के भरमौर, कुल्लू, ऊना, हमीरपुर, मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगते ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रंगस (हमीरपुर) के विद्यार्थी कमरों से बाहर निकल आए। छात्रों को खुले मैदान में बैठाया गया।

राज्य आपदा प्रबंधन के प्रवक्ता के बताया कि प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के झटके लगे हैं। फिलहाल कोई नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर के डोडा में 6 किमी गहराई में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 रही।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news