हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बाल सत्र हुआ आयोजित, नन्हें बच्चों में हुई तीखी बहस

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

12 जून 2023

Children Session Organized in Himachal Pradesh Legislative Assembly

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सोमवार को बाल सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में सरकार यानी सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका संभाले नन्हें बच्चों में तीखी बहस हुई। बच्चों ने हिमाचल विधानसभा में प्रदेश के विभिन्न विषयों पर मुद्दे उठाए। 68 बच्चों ने हिमाचल के 68 विधायकों की तरह काम किया। डिजिटल बाल मेले में 25 हजार लोगों ने सहभागिता दर्ज की। डिजिटल बाल मेला की ओर से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तत्वावधान में इस बाल सत्र का आयोजन हुआ।

सत्र सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ। हिमाचल प्रदेश की विधानसभा पहली बार 68 चयनित बाल विधायकों की साक्षी बनी। विशेष प्रक्रिया से हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र के लिए बच्चों की सरकार का गठन किया गया। स्पीकर, मुख्यमंत्री समेत 13 कैबिनेट मंत्री, तीन राज्य मंत्री और चार संसदीय सचिवों का चयन किया गया। मंत्रियों के चयन की प्रक्रिया के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सभी चुने हुए बच्चों के साथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुलाकात की।

इस दौरान अध्यक्ष ने गठित बाल कैबिनेट के साथ तस्वीर खिंचवाई। विधानसभा अध्यक्ष ने बाल सत्र अध्यक्ष को विधायी प्रक्रिया की बारीकियां समझाईं। अध्यक्ष पठानिया ने बच्चों को बताया कि शिमला की विधानसभा में आजादी से पहले विट्ठलभाई पटेल जैसे दिग्गज महान देशभक्तों ने इसी सदन में स्पीकर पद की गरिमा को बढ़ाया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news