अवैध खनन सामग्री ले जाते हुए पकड़े 17 टिपर

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

17 अगस्त 2023

गगरेट पुलिस ने बीते दो दिन में अवैध खनन सामग्री ले जाते हुए 17 टिपर पकड़े हैं। इनमें से चार टिपर जब्त किए गए हैं। जबकि 13 के चालान कर कार्रवाई की गई। कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है

पुलिस ने सूचना के आधार में सोमवार और मंगलवार रात मरवाड़ी के समीप नाका लगाया। मुख्य सड़क से गुजर रहे टिपरों की जांच पड़ताल की। खनन पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद लगातार टिपरों की आवाजाही जारी थी और ओवर मॉडिफाइड टिपरों में खनन सामग्री पंजाब को जा रही थी। पुलिस ने दो दिनों में यहां 17 टिपर अवैध खनन सामग्री ले जाते हुए पकड़े।
एसपी अर्जित सेन ने बताया कि खनन माफिया के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। बताया कि एसीपी होशियारपुर से भी संयुक्त नाके लगाने को लेकर चर्चा हुई है। मेलों के बाद संयुक्त तरीके से भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीपीओ अंब वसुधा सूद, एसएचओ अशोक चौधरी, एसआई सुरजीत मौजूद रहे।

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

Share the news