
#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*
17 अगस्त 2023
थाना अंब के तहत पक्का परोह में बीते सोमवार देर रात को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति को एक बाइक चालक ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अंब अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। मृतक की पहचान सुशील कुमार (50), निवासी पक्का परोह के तौर पर हुई
जानकारी के अनुसार पक्का परोह में राधा कृष्ण मंदिर के पास सोमवार देर रात सुशील कुमार सड़क के किनारे खड़ा था। इस दौरान नंदपुर की ओर से एक बाइक तेज रफ्तार में आई। इस पर चालक सहित दो लोग सवार थे। उसे तुरंत अंब अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि बाइक चालक मुकेश कुमार, निवासी गांव पुनहाद, थाना घनश्यामपुर, जिला दरभंगा बिहार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*





