
गत रात भगोट में बादल फटने से हुई भारी तबाही। दो मकान, दो गौशालाएं, दो भैंसे, दस बकरियाँ पानी मे बही। तीन बिघा जमींन हुई बर्बाद। एक अल्टो कार भी बही। एक निजी बस बहने से बाल बाल बची। लोगों ने भागकर बचाई जन। कुहमझवाड़ पंचायत में गत रात को घटी घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह सदर विधायक सुभाष ठाकुर उपतहसील हरलोग के नायब तहसीलदार ओम प्रकाश व अन्य राजस्व अधिकारिरयों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को तुरंत प्रभावितों को हुए नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए तथा प्रभावितों को तुरंत राहत राशि उपलब्ध करवाई। उन्होंने प्रभावितों से मुलाकात की तथा उन्हें ढांडस बंधाया तथा सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में वह तथा सरकार उनके साथ है। उन्होंने सरवण कुमार व कुलदीप कुमार को फौरी राहत के रूप में 20-20 हजार रुपए तथा तिरपाल तथा निक्कू राम को 10 हजार रुपए की राशि प्रदान की। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा तैयार की गई प्रारंभिक रिपोर्ट में सरवण कुमार को 20 लाख, कुलदीप कुमार को 15 लाख और निक्कू राम को करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावितों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैे।


