टीबी मरीजों के निक्षय मित्र बनकर टीबी मुक्त करने में दे सकते है योगदान : डॉ अजय कुमार सिंह

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

14 अगस्त 2023

सबका साथ-सबका विकास के साथ ही अगर सबका विश्वास हो तो भारत बड़े से बड़े लक्ष्य को पार कर सकता है। इसी के साथ अब भारत ने देश से टीबी की बीमारी को हराने का संकल्प लिया है, और 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। देश में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान लांच किया गया। इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए निक्षय मित्र योजना की भी शुरुआत की गई है।

इस योजना की खास बात ये है कि टीबी के खिलाफ इस जंग में आम आदमी भी अपना योगदान दे सकता है। कोई भी व्यक्ति टीवी रोगी को गोद लेकर उनकी सेवा कर सकता है इस अभियान के तहत निश्चय मित्र बनने वाले व्यक्ति मरीज का पोषण कर सच्ची मित्रता निभा सकते हैं।

इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति टीवी रोगी को गोद लेकर उनकी सेवा कर सकता है इस अभियान के तहत निक्षय मित्र बनने वाले व्यक्ति उन्हें प्रोटीन वाली चीजें प्रदान कर उनसे सच्ची मित्रता निभा सकते हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news