
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
14 अगस्त 2023
आज का युवा एक ओर जहां नशे की ओर अग्रसर हो रहा है वही स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव-गांव में कैंप लगाए जा रहे हैं जिससे युवा नशे की ओर अग्रसर ना होकर नशे के प्रति जागरूक हो सके इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोलन में 21 अगस्त को यूथ फेस्टिवल मनाया जाएगा जिसमें मैराथन आयोजित की जाएगी इस फेस्टिवल में लोगों को एचआईवी एड्स के बारे में भी जागरूक किया जाएगा साथ ही रेड रिबन क्लब के सदस्य भी इसमें भाग लेंगे
इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष 14,15 कैंप लगाए गए थे और इस वर्ष भी गांव गांव में कैंप लगाए गए लेकिन अब युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए 21 अगस्त को यूथ फेस्टिवल मनाया जाएगा और सभी लोगों को एचआईवी और एड्स के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





