
12 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | बरमाणा, बिलासपुर

बरमाणा। थाना बरमाणा में 12 सितंबर 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला ने डैहर पुल से सतलुज नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को सतलुज नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों और मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए तथा घटना से संबंधित तथ्यों की जांच शुरू कर दी।
मृतका की पहचान सुनीता देवी (43), पत्नी भगत राम, निवासी गांव बडौन, डाकघर जडोल, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार मृतका के शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में करवाया जा रहा है। मामले में धारा 194 BNSS के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और घटना के संबंध में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





