
#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*
17 अगस्त 2023
थाना हरोली के तहत भदसाली गांव की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में तैनात चौकीदार का बुधवार सुबह शव मिलने से सनसनी मच गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। शुरुआती जांच में पुलिस मौत का कारण दिल का दौरा पड़ने को मान रही है।
जानकारी के अनुसार मंजीत सिंह (42), निवासी ग्राम पंचायत भदसाली हार भदसाली स्कूल में चौकीदार था। वह रात्री ड्यूटी पर था। बुधवार को स्कूल में साफ-सफाई करने आई महिला ने देखा कि बाथरूम में मंजीत सिंह का शव पड़ा है। इसके बाद मंजीत को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मंजीत की मौत हो चुकी थी। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। शुरुआती जांच में मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना लग रहा है।
#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*





