
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
12 जून 2023

ऐतिहासिक चौगान मैदान में लोकनिर्माण विभाग की ओर से विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के पहलवानों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में बड़ी माली में मुल्लापुर के जीता पहलवान ने महावीर दंगल अर्की का खिताब अपने नाम किया। पहलवान जीता ने जिरकपुर के सुनील को हराकर यह जीत हासिल की।
इससे पूर्व दंगल प्रतियोगिता में कई रोचक मुकाबले हुए। वहीं छोटी माली के मुकाबले में मलिक ने सुनील को पटकनी देते हुए यह खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा आयोजकों ने बाघल केसरी का खिताब भी रखा था, जिसे स्थानीय कोलका के पहलवान कुलवंत ने जीता। प्रतियोगिता में नन्हें पहलवानों ने भी खूब दावपेच दिखाए। इसके बाद अधिशासी अभियंता रवि कपूर ने विजेता पहलवानों को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





