
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
12 जून 2023
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के मेडिकल बोर्ड में उपचारधीन एक मरीज ने बीती रात चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 43 वर्षीय टीकम राम निवासी परछाद कुल्लू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति रात करीब अढाई बजे शौचालय गया था। जहां उसकी पत्नी भी उसके साथ बाहर मौजूद थी।

इसी दौरान व्यक्ति ने खिड़की से छलांग लगा दी। अस्पताल में मौजूद लोगों ने उसे देखा तो उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया। यहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह 7 बजे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसपी साक्षी वर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई जारी है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





