
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 अगस्त 2023

राजधानी शिमला के समरहिल में भूस्खलन से जमींदोज हुए शिवबावड़ी मंदिर के मलबे से एक और शव निकाला गया है। इस घटना में मृतकों की संख्या अब 14 पहुंच गई है। मृतक की पहचान प्रोफेसर पीएल शर्मा के तौर पर हुई है। शव घटना स्थल से दो किलोमीटर दूर मिला है। पीएल शर्मा की पत्नी का दूसरे दिन ही मिल गया था। प्रोफेसर पीएल शर्मा हिमाचल प्रदेश विवि में कार्यरत थे।
आज मौसम साफ कल से भारी बारिश का येलो अलर्ट
प्रदेश में वीरवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 18 से 20 अगस्त तक दोबारा प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।
शिमला शहर में आज, आनी में 19 तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
1,731 लोग हेलिकाप्टर नाव, अन्य माध्यमों से किए गए रेस्क्यू
कुल्लू के आनी में 3 और किन्नौर के पांगी गांव के दुनंग कंडे (काशंग नाला) में दो की मौत हुई है। इसके अलावा हमीरपुर के बड़सर उपमंडल में रविवार को खड्ड में बहे व्यक्ति का मंगलवार को राइयां गांव के पास शव बरामद हुआ। नादौन के जीहन के भाऊ गांव के पास सानन में ब्यास किनारे एक व्यक्ति का शव मिला जबकि चंबा में एक मौत हुई है।
हेलिकाप्टर से 739, नाव से 780 और अन्य माध्यमों से 212 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए। पानी भरने से दोनों क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। कुल्लू के आनी उपमंडल की पोखरी पंचायत के रगेली गांव में दो मकान भूस्खलन की चपेट में आए। इससे एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए।
जमीन धंसने का पता चलते ही गांव खाली कर दिया था। ज्वालामुखी के साथ अधवानी पंचायत के क्रशर में फंसे 67 लोगों को एनडीआरएफ ने सुरक्षित निकाल लिया है। खुंडियां तहसील के अंबाड़ा गांव में 20 परिवार बेघर हो गए हैं। सड़कें बंद होने से कुल्लू में ईंधन और रसोई गैस की किल्लत हो गई है।
चिनूक हेलिकाप्टर ने अनाडेल हेलीपैड में उतारी जेसीबी मशीन

पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली। इसके बाद शाम करीब 4:30 चिनूक ने फिर से उड़ान भरी। दूसरे प्रयास में हेलिकाप्टर को सफलता मिली और अनाडेल में हवा में जेसीबी को सफलतापूर्वक जमीन पर उतार दिया। भारतीय सेना राज्य में सड़कों को साफ करने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल करेगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





