भारी बारिश से खेतों में बिछी मक्की की फसल

#खबर अभी अभी चंबा ब्यूरो*

17 अगस्त 2023

भारी बारिश से मक्की की फसल खेतों में ही बिछ गई है। किसानों को अब आगामी भविष्य की चिंता सता रही है। पहले समय पर बारिश नहीं हुई और अब जरूरत से ज्यादा बारिश होने से फसलों को नुकसान हो रहा है। कई जगह मक्की की फसल खेतों समेत बह गई है। जिले के भटियात क्षेत्र सिहुंता, चुवाड़ी, कामला, सुंगल, साहो, रजिंडू, परौथा, गुवाड़, भाला, टिपरी, तीसा, सलूणी, साहो, डियूर, पिछला डियूर सहित अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश की वजह से मक्की की फसल पूरी तरह से खेतों में बिछ गई है

किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से मक्की की फसल को हुए नुकसान का आकलन लगाकर उन्हें उचित मुआवजा देने की मांग की है। किसानों लेखराज, पवन कुमार, सुरेंद्र कुमार, महिंद्र कुमार, जोगेंद्र कुमार, आसो राम, भगत राम, चमन सिंह, लेखराज, प्रकाश चंद आदि ने बताया कि बीते तीन-चार दिन से हो रही भारी बारिश से मक्की की फसल तबाह हो गई है। कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलदीप कुमार धीमान ने माना कि मक्की की फसल खेतों में बिछने से किसानों को नुकसान हुआ है। मानसून से लेकर अब तक भारी बारिश से किसानों को 17 करोड़ का नुकसान हो चुका है।

#खबर अभी अभी चंबा ब्यूरो*

17 अगस्त 2023

Share the news