
खबर अभी अभी
मंडी ,
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के दिशा-निर्देशों के तहत सुंदरनगर पुलिस ने कांगू में नाकाबंदी के दौरान एक कार से 6.65 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एक युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव एवं सरला निवासी सलापड़ कॉलोनी, सुंदरनगर (जिला मंडी), रिशु निवासी खरड़ (चंडीगढ़) तथा ज्योति निवासी सलापड़ कॉलोनी, सुंदरनगर (जिला मंडी) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसका नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ है।





