
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
9 जून 2023
सोलन शहर की अगर बात करें तो आए दिन पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों की सुरक्षा को लेकर चालान काटे जाते हैं जिसको लेकर लोगों को सुरक्षित किया जा सके पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर नाका लगाया जाता है जिससे कि लोगो को सुरक्षा के प्रति अग्रसर किया जा सके।
वही शुक्रवार को सोलन जिले के धर्मपुर में प्रशासन द्वारा नाका लगाया गया जिसमें सोलन सिरमौर के ट्रैफिक मैजिस्ट्रेट युद्धवीर सिंह मौके पर मौजूद रहे। और नियमों की अवहेलना करने वाले के चालन काटे गए। आपको बता दे की 30 चालान का 90 हजार जुर्माना प्राप्त किया गया।
कुछ लोग बिना हेलमेट के थे और कुछ लोगों ने एक्स्ट्रा लाइट्स लगा रखी थी कुछ लोगो ने अपनी गाड़ी में रक्षा मंत्रालय लिखवाया हुआ था और कुछ लोगो के बुलेट की आवाज जायदा थी साथ ही लोगो की गाड़ियों में लगी एक्स्ट्रा लाइट्स भी निकाली गई। और उनके चालान काटे गए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





