देशभर के कई चयनित जगहों पर मनाया जाएगा विश्व योग दिवस : आयुष अधिकारी डॉ प्रवीण शर्मा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

9 जून 2023

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। 21 जून का यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया।

भारत में प्राचीन काल से ही योग किया जा रहा है। योग भारतवासियों की संस्कृति से जुड़ा हुआ है। शरीर को स्वस्थ रखने में योग काफी असरदार होता है। रोजाना योगाभ्यास से शरीर फिट रहता है। विश्व में योग को पहचान दिलाने में भारत का अहम योगदान है। भारत की वजह से ही योग को सम्मान मिला है। अब योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल की तरह विश्वभर में योग दिवस मनाया जाता है

21 जून को विश्व भर में योग दिवस मनाया जाता है इस उपलक्ष पर जगह-जगह योग के माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागृत किया जाता है इस वर्ष भी 21 जून को यह आयोजन देशभर में कई चयनित जगहों पर किया जाएगा । इस विषय पर जानकारी देते हुए जिला सोलन आयुष अधिकारी डॉ प्रवीण शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सोलन के आईटीआई में जिला स्तरीय योग दिवस मनाया जाएगा और जिला सोलन लगभग 200 से अधिक चयनित जगहों पर यह दिवस मनाया जाएगा। यह आयोजन 21 जून को प्रातः 7से 8 बजे तक मनाया जायेगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news