सोलन में पानी की समस्या को लेकर नगर निगम और जल शक्ति विभाग की बैठक

2 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | सोलन

सोलन। शहर में लगातार गहराती पेयजल समस्या को लेकर नगर निगम सोलन और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम मेयर, डिप्टी मेयर और जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता आशीष राणा मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सोलन शहर में दिन-प्रतिदिन बढ़ती पानी की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने पेयजल आपूर्ति से जुड़ी मौजूदा स्थिति और लोगों को पेश आ रही दिक्कतों को लेकर मंथन किया।

वहीं, समस्या के स्थायी समाधान और शहर में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ समस्या का समाधान निकालने पर जोर दिया।

Share the news