
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 जून 2023
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मनोहर हत्याकांड मामले में आज जिला मुख्यालय में मुख्य बाजार पूरी तरह बंद है। तीसा, बैरागढ़, खज्जियार, साहो, बनीखेत, भरमौर, चुवाड़ी व सिहुंता में भी बाजार बंद हैं। जिला मुख्यालय में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। संघणी हत्याकांड संघर्ष समिति के आह्वान पर मृतक युवक को न्याय दिलवाने और पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रदान करने के मकसद से आज सुबह 11:00 बजे चौगान नंबर-2 से विशाल जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी।
इसी क्रम में अल सुबह से ही बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का लोग ही सुबह की सैर करने के लिए बाजार में चहलकदमी करते दिखाई दिए। हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से विशाल आक्रोश रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए अपने स्तर पर भरसक प्रयास किए गए हैं। वहीं, इस रैली में करीब पांच हजार के करीब लोगों के एकत्रित होने की संभावना जताई जा रही है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





