द्राहल के नजदीक सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई पंचायत सचिव की कार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

22 जून 2023

Panchayat secretary died in a road accident in Jogindernagar

जोगिंद्रनगर में बुधवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में पंचायत सचिव की मौत हो गई। मृतक अजय निवासी बसाहीधार द्रुबल और बुहला भडियाडा पंचायत में सचिव पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार घर जाते समय द्राहल के नजदीक पंचायत सचिव की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा गई।  इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे नागरिक अस्पताल में 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए लाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।

मृतक अजय अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। मृतक की माता बयासा देवी भी पूर्व में पंचायत प्रधान रह चुकी हैं। वहीं, पंचायत सचिव की हादसे में मौत से तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। समूचे उपमंडल में शोक की लहर है।  पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया की सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कर गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news