
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 जून 2023
अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गणपति एजुकेशनल सोसाइटी ने योग शिविर का आयोजन किया। इस योग शिविर में 40 विशेष बच्चों तथा उनके अभिभावकों, शिक्षकों तथा अन्य लोगों ने भाग लिया। इस योग शिविर में ‘आर्ट ऑफ लीविंग’ आभूष मन्त्रालय सें सर्टिफाइड योगा ट्रेनर संजीव हरनोट ने बच्चों को भिन्न -2 तरह के योग, ध्यान, प्राणायाम सिखाए। जिसमें अनुलोम विलोम प्राणायाम, पवनमुक्त आसन तथा बच्चों की सुविधानुसान अनेक आसन सिखाएं
इस अवसर पर इस संस्था के समन्वयक डाॅ. रोशनलाल शर्मा ने योग से होने वाले लाभों तथा योग के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा संजीव का संस्था के लिए अपना बहुमुल्य समय देने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर संस्था के समन्वयक रोशनलाल शर्मा , स्पेशल एजुकेटरचन्द्रकला तमन्ना, ज्योती, संगीत अध्यापक शादीराम तथा बालक रामउपस्थित रहे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





