
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 जून 2023
पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बुधवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुर में नशे के विरुद्ध जागरूकता और सतर्कता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे मादक द्रव्यों के जाल से सुरक्षित रहते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचना है। जब आपको कोई अनजान व्यक्ति काई चीज मुफ्त में दे तो कतई न लें। इंटरनेट-मीडिया पर कम समय बिताएं।
पढ़ाई के दौरान तनाव या दवाब हो तो उसका हल खेलना, भोजन पकाना, गाना और संगीत सुनना हो सकता है, सोशल मीडिया नहीं। महत्वपूर्ण बात यह है कि इंटरनेट मीडिया पर अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। इस अवसर पर उप निदेशक शिक्षा कार्यालय से सुधीर भाटिया समन्वयक के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य संगीता शर्मा ने इस सत्र के लिए पुलिस अधीक्षक एवं समन्वयक का धन्यवाद व्यक्त किया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





