एक युवक ने बंदूक से खुद को मारी गोली, 15 दिन पहले भी जहर खाकर की थी आत्महत्या की कोशिश

#खबर अभी अभी सोलन  ब्यूरो*

22 जून 2023

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के घुमारवीं थाना इलाके के नस्वाल कस्बे में एक युवक ने अपनी लाइसेंस बंदूक से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया पुलिस इस बात की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ समय से दिमागी तौर पर परेशान चल रहा था। घटना वीरवार सुबह करीब सात बजे हुई। मृतक की पहचान मनोहर पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र पाल गांव नस्वाल के तौर हर हुई है। मृतक की पत्नी रंजना ने पुलिस को बताया कि उसका पति मनोहर ट्रैक्टर चलाता था।

Young man commits suicide in Himachal Pradesh Bilaspur

जो पिछले कुछ समय से दिमागी तौर पर अस्वस्थ था। रंजना के मुताबिक, रोजाना की तरह मंगलवार शाम करीब आठ बजे मनोहर खाना खाकर सो गया था। वीरवार सुबह करीब 5:00 बजे उठकर अपने कमरे में ही था। रंजना के मुताबिक, वह रोजमर्रा के काम में लगी थी।

इसी दौरान उसे कमरे से गोली की आवाज सुनाई दी। वह दौड़कर कमरे में पहुंची तो देखा कि उसके पति मनोहर ने खुद को गोली मार ली है। गोली हार्ट के पास लगी थी। रंजना के मुताबिक उसने एकदम से बंदूक बाहर फेंक दी।

मनोहर कमरे में फर्श पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन मनोहर दम तोड़ चुका था। कमरे में खून बिखरा हुआ था। स्थानीय पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस उप अधीक्षक चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि युवक द्वारा खुद को गोली मारने की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों के बयान दर्ज कर  शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। परिजनों के मुताबिक, मनोहर पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर अस्वस्थ था।

#खबर अभी अभी सोलन  ब्यूरो*

Share the news