
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
16 जून 2023
सोलन शहर में नगर निगम अधिकारियों द्वारा बिना लाइसेंस के लगी रेहड़ी फड़ीयो को उठाया जाता है। लेकिन अब नगर निगम द्वारा लाइसेंस के आधार पर लगी रेहड़ी फड़ियो को भी उठाया जा रहा है
वही सोलन शहर में एक ऐसा मामला देखने को मिला है जहां एक रेहड़ी सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल के सामने लगाई गई है और अब अस्पताल द्वारा उस रेहड़ी को हटाने की मांग की जा रही है और शिकायत दर्ज करवाई गई है लेकिन रेडी फड़ी वाले का कहना है कि वीरभद्र की सरकार के समय से वह यहां पर रेहड़ी लगाए हुए है। वह टैक्स भी पे करते है लेकिन अब अस्पताल के लोग, पुलिस और कमेटी वाले उन्हे परेशान कर रहे है इसको यहां से उठाया जाए।
जानकारी देते हुए रेहड़ी वाले ने बताया कि वह पिछले काफी समय से यहां पर रेहड़ी लगाए हुए हैं। वीरभद्र की सरकार के समय से वह यहां पर रेहड़ी लगाए हुए है। लेकिन अब सिटी चौकी और कमेटी द्वारा परेशान किया जा रहा है कि वह अपनी रेहड़ी को यहां से उठा दे। उन्होंने कहा की उन पर झूठे आरोप लगाए गए है की रेहड़ी पर नशे किए जाते है। उन्होंने कहा की अगर उन्हे जायदा परेशान किया गया तो वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर देंगे।
नगर निगम के अधिकारी दीप हंस ने बताया की सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल द्वारा शिकायत की गई को रेहड़ी को यहाँ उठाया जाए। उन्होंने कहा की वहां डंगा गिरने वाला है उसकी मुरम्मत की जाएगी और यह जगह अस्पताल वालो की है। रेहड़ी वाले को कही ओर स्थान दिया जाएगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





