चुनाहन में बादल फटने से तबाही, गाड़ियां मलबे के साथ बहीं, कई घरों को खतरा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 अगस्त 2023

Devastation due to cloudburst in Chunahan, vehicles swept away with debris, danger to many houses

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के नाचन क्षेत्र के चुनाहन में बादल फटने से तबाही हुई है। बादल फटने के बाद बड़ी मात्रा में पानी व मलबा रिहायशी क्षेत्रों में आ गया। घरों के आसपास पार्क गाड़ियां मलबे के साथ पानी में बह गईं। कई घरों के आंगन बह गए हैं। जिससे मकानों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं, खेत मक्खी-धान की फसलों सहित बह गए हैं।

उधर, बल्ह के नागचला से डडोर तक  फोरलेन व आसपास के क्षेत्र में जलभराव हो गया है। वहीं, धर्मपुर में सोन खड्ड ने तबाही मचाई है। मलबा व पानी दुकानों-घरों में घुस गया है। बिजली आपूर्ति व संचार सेवाएं ठप हो गई हैं। धर्मपुर और सरकाघाट का अन्य जिला से संपर्क कटा हुआ है। निर्माणाधीन एनएच जालंधर-मंडी वाया कोटली कई स्थानों पर पूरी तरह से बंद हो गया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news