जिला के विभिन्न क्षेत्रों मे भूसंखलन एवं बाढ़ से बचाव के लिए मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

8 जून 2023

जिला के विभिन्न क्षेत्रों मे वीरवार को भूसंखलन एवं बाढ़ से बचाव के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया सोलन उपमंडल के शिवालिक बाईमेटल चंबाघाट सोलन में भूसंखलन,आकस्मिक बाढ़, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में भूसंखलन, धर्मपुर में भूसंखलन एवं आकस्मिक बाढ़, कंडाघाट उपमंडल के अश्विनी खड पूर्व में भी आकस्मिक बाढ़ की आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन 9:00 बजे आरंभ किया गया और आपदा से निपटने पूर्वाभास आयोजित किया गया

मॉक एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य आमजन को भूकंप आकस्मिक बाढ़ भूस्खलन औद्योगिक आपदा के बारे में जागरूक करना है ताकि आपदाओं से जान माल की हानि ना हो सके
जानकारी देते हुए उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया की आज मॉकड्रिल का आयोजन पांचों सबडिविजन में किया गया। की आपदा की स्थिति में कैसे निपटा जा सके। उन्होंने कहा की चंबाघाट शिवालिक बाईमेटल में ब्लास्ट हुआ जिसके पश्चात उन्हे सोलन के ठोडो ग्राउंड में बने अस्पताल पहुंचाया गया। उसके बाद सोलन के क्षेत्रीय कार्यालय में भेजा गया। उन्होंने कहा की सभी विभाग ने जल्द अपनी प्रतिक्रिया दी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news