धर्मशाला में छह जिलों के प्रतिभागियों दिया जा रहा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 जून 2023

धर्मशाला में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को तीन दिवसीय रीजनल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने किया।

उन्होंने बताया कि धर्मशाला में बुधवार तक आयोजित इस प्रशिक्षण प्रोग्राम में प्रदेश के छह जिलों कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, ऊना, मंडी और कुल्लू के लगभग 60 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसमें लोक निर्माण, वन, स्वास्थ्य, जल शक्ति, राजस्व और संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी आपदा के दौरान बेहतर प्रतिक्रिया के लिए कार्ययोजना पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान से सुषमा गुलेरिया और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से हरकंचन सिंह और भानु शर्मा रिसोर्स पर्सन के रूप में ट्रेनिंग देंगे। प्रशिक्षण के पहले दिन सुषमा गुलेरिया ने प्रतिभागियों को देश-विदेश के वास्तविक उदाहरण देते हुए आपदा प्रबंधन के मूल सिद्धांतों को समझाया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news