नही चलेगी लोगो की मनमानी, सोलन में कूड़ा यहां वहां फेंकने पर न्यूजपेपर में छपवाई जाएगी फोटो : जफर इकबाल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

14 जून 2023

सोलन शहर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम निरंतर कार्यरत है और सोलन शहर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों से कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है और समय-समय पर नगर निगम द्वारा कूड़े को एकत्रित किया जा रहा है लेकिन दूसरी ओर अगर बात करें तो सोलन शहर के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं नगर निगम सोलन शहर को साफ रखने का प्रयास कर रहा है लेकिन दूसरी ओर लोग कूड़े को यहां वहां फेंक रहे हैं जिस कारण से सोलन शहर में गंदगी का आलम जगह देखने को मिल रहा है और सवाल नगर निगम पर खड़े होते हैं।

इस विषय पर जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर को साफ और स्वच्छ रखने के लिए वह निरंतर कार्य कर रहे हैं लेकिन सोलन की जनता उन्हें सपोर्ट नहीं कर रही है जिस कारण से लोग जगह-जगह पर कूड़ा फेंक देते हैं और गंदगी का आलम देखने को मिलता है उन्होंने कहा कि सोलन शहर में पढ़े-लिखे लोग होने के बावजूद भी कूड़े को यह वहां फेंक रहे हैं उन्होंने कहा कि 15 चालन अभी तक किए जा चुके हैं और अगर लोग कूड़ा यहां वहां फेंकना बंद नहीं करते हैं तो उसके लिए लोगों की फोटो भी खींची जा रही है और उन्हें न्यूज़पेपर में छपवाया जाएगा की इन लोगों द्वारा नगर निगम को सपोर्ट नहीं किया जा रहा है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news