पांवटा के सतीवाला के समीप यमुना नदी में डूबा दसवीं कक्षा का छात्र, दोस्तों के साथ नदी में उतरा था नहाने

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

10 जून 2023

पांवटा के सतीवाला के समीप यमुना नदी में दसवीं कक्षा का छात्र डूब गया। मृतक की पहचान रवि कुमार निवासी बहराल के रूप में हुई है। रवि उच्च पाठशाला बहराल का 10वीं कक्षा का छात्र था।

दोस्तों के साथ नदी में नहाने उतरा था। इस दौरान गहराई में चला गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और हादसे की सूचना परिजनों को दी। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news