
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
13 जून 2023

नाहन विधानसभा क्षेत्र की बनकला पंचायत के भूड़ गांव की दिव्या भाटिया ने राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से ली गई परीक्षा पास कर परिजनों का सहायक प्रोफेसर बनने का सपना साकार किया है। दिव्या भाटिया राजनीतिक शास्त्र विषय में सहायक प्रोफेसर बनी हैं।।
दिव्या भाटिया साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। दिव्या के पिता अनिल कुमार कृषक हैं, जबकि माता रुकमणी देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। दिव्या भाटिया ने स्कूली शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला और स्नातक की पढ़ाई नाहन कॉलेज से पूरी की।
इसके बाद प्रदेश विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र की मास्टर डिग्री लेने के बाद जून 2020 में नेट पास किया। अक्तूबर 2020 में सेट और दिसंबर 2020 में नेट और जीआरएफ की परीक्षा पास की। दिव्या भाटिया ने सफलता का श्रेय परिजनों, शिक्षक आलोक कटोच, डाॅ. प्रेम भारद्वाज, डॉ. मिनि पाठक डोगरा को दिया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





