प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने कुल्लू, मंडी आ सकते हैं राहुल गांधी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

12 अगस्त 2023

Rahul Gandhi may visit Kullu, Mandi to take stock of damage caused by natural calamity

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं से हुए नुकसान का जायजा लेने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द कुल्लू, मनाली और मंडी का दौरा कर सकते हैं। राहुल गांधी के 16 अगस्त को हिमाचल आने की संभावना है

हालांकि कांग्रेस मुख्यालय की ओर से इस बारे में अभी आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है। बता दें कि बीते दिनों नई दिल्ली के दौरे में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ हुई चर्चा में राहुल गांधी ने हिमाचल आने की इच्छा जताई थी। इसी कड़ी में अब राहुल गांधी के हिमाचल आने का कार्यक्रम बन रहा है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news