बंसल हड्डी रोग अस्पताल द्वारा कुनिहार में निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

11 जून 2023

बंसल हड्डी रोग अस्पताल द्वारा महाराजा पदम सिंह स्टेडियम तालाब कुनिहार में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने भारी संख्या में आए हुए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल बंसल ने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने कुनिहार क्षेत्र के दूर-दूर से आए हुए लोगों के हड्डी से संबंधित रोगों की जांच की। डॉ कुणाल बंसल ने नाक कान व गला रोगों की जांच व डॉ राकेश कुमार वर्मा ,डॉ आशुतोष वर्मा ने नेत्र रोग से पीड़ित लोगों की जांच कर उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गई।

डॉ अमित शर्मा सर्जन व यूरोलॉजी से संबंधित रोगों की जांच की, डॉ विनोद चौहान द्वारा बताया गया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल बंसल इस तरह के निशुल्क जांच शिविरों का आयोजन लोगों की सुविधा के लिए समय-समय पर करते आ रहे हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुनिहार के प्रधान राकेश ठाकुर व क्षेत्र के अन्य लोगों ने इस शिविर में आकर स्वास्थ्य जांच व निशुल्क दवाइयां का लाभ उठाया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news