बड़ा देव कमरुनाग के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप सड़क किनारे पलटी, हादसे में 9 घायल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

16 जून 2023

Mandi Accident News: Devotees vehicle overturned nine injured

 

बड़ा देव कमरुनाग के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी (एचपी 69 6301) किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर डैहर के कोट गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर पलट गई। हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं।

पांच घायलों को सिविल अस्पताल डैहर में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चार अन्य को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news