बहुमंजिला भवन के गिरने का खतरा, कार्ट रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

16 अगस्त 2023

Shimla News: Landslide Multistory building may collapse near Timberhouse traffic stopped on Cart Road shimla

राजधानी शिमला में टिंबरहाउस के पास एक निजी बहुमंजिला भवन के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। भवन के नीचे डंगे का आधा हिस्सा ढह गया है। प्रशासन ने बहुमंजिला भवन को खाली करवा दिया है। यहां रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शेल्टर दिया गया है। कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के यहां रुके हुए हैं।

कार्ट रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। बहुमंजिला भवन के नीचे की तरफ एडवर्ड स्कूल है। इसके साथ लगते भवन में श्रम आयुक्त सहित कई कार्यालय हैं। साथ ही एक निजी होटल भी है। टालैंड से आगे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

रोगी वाहन लिफ्ट से हाईकोर्ट-शिल्ली चौक होते हुए केएनएच अस्पताल पहुंचे सकते हैं।  बेम्लोई टिंबरहाउस होते हुए भी रोगी वाहन केएनएच अस्पताल जा रहे हैं। लोग पैदल आवाजाही के लिए एडवर्ड स्कूल से होकर वन मुख्यालय के पास मुख्य सड़क पहुंचकर गंत्वय की ओर जा रहे हैं। बसें बाईपास और लक्कड़ रूट से छोटा शिमला पहुंच रही हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news