मंडी पुलिस की बड़ी सफलता, हमीरपुर से घोषित अपराधी गिरफ्तार; PO सेल ने दबोचा

5/8/2026
मंडी
खबर अभी अभी

मंडी पुलिस की प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर (PO) सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हमीरपुर जिले से एक घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 3 अगस्त 2026 को यह सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सरकाघाट पुलिस थाना में दर्ज एफआईआर संख्या 78/2023 के मामले में वांछित था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश न होने पर 7 जुलाई 2026 को जेएमएफसी-प्रथम (JMFC-I) कोर्ट, सरकाघाट ने उसे घोषित अपराधी करार दिया था।

इसके बाद मंडी पुलिस की पीओ सेल लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस टीम ने हमीरपुर जिले में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मंडी पुलिस ने कहा कि फरार अपराधियों को कानून के दायरे में लाना और न्याय सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share the news