मतदान का समय प्रातः 7 बजे से 3 बजे ही है। अंतिम चरण में 76 पंचायतों में होगा मतदान

खबर अभी अभी
कुल्लू,

ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने बताया कि पंचायती राज चुनावों के तृतीय चरण का मतदान 30 मई, 2026 को ज़िला कुल्लू की 76 पंचायतों में सम्पन्न होगा। मतदान प्रातः 7 बजे से सायं 3 बजे तक होगा। ज़िला प्रशासन द्वारा चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि तृतीय चरण में विकास खण्ड नग्गर की 13 पंचायतों में 87 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां 19,442 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विकास खण्ड कुल्लू की 11 पंचायतों में 61 मतदान केन्द्रों पर 15,046 मतदाता मतदान करेंगे। विकास खण्ड भुंतर की 17 पंचायतों में 89 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जहां 21,223 मतदाता मतदान करेंगे।

इसी प्रकार विकास खण्ड बंजार की 12 पंचायतों में 64 मतदान केन्द्रों पर 14,608 मतदाता, विकास खण्ड आनी की 12 पंचायतों में 66 मतदान केन्द्रों पर 16,329 मतदाता तथा विकास खण्ड निरमण्ड की 11 पंचायतों में 59 मतदान केन्द्रों पर 12,959 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
उन्होंने बताया कि तृतीय चरण में कुल 426 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं तथा 1,704 मतदान कर्मियों एवं 852 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इस चरण में कुल 99,607 मतदाता मतदान करेंगे।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दल अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि विकास खण्ड कुल्लू की नेउली, बल्ह, पीज, जरडभट्टी कॉलोनी, खडिहार, कोठीसारी, बाशिंग, बस्तोरी, माशना, पुईद तथा चौकी डोभी पंचायतों में मतदान होगा।
विकास खण्ड नग्गर की शलीण, जगतसुख, नसोगी, सोयल, दुआड़ा, ब्रांण, अरछण्डी, जाणा, काईस, कराड़सू, नगर, सलिगांचा तथा नथान पंचायतों में मतदान होगा।
विकास खण्ड भुंतर की जिया, कसोल, जरी, चोंग, शाट, तलपीणी, पीणी, तलाड़ा, काठीभलाण, शियाह, हुरला, रोट, मंझली, बड़ाभुईंन, हाट, परागणु तथा तेगूबेहड़ पंचायतों में मतदान होगा।
विकास खण्ड बंजार की देउरीधार, कनोन, धाउगी, लारजी, देउठा, मंगलौर, कलवारी, नोहांडा, शरची, कंडीधार, शिकारीघाट तथा मोहनी पंचायतों में मतदान होगा।
विकास खण्ड आनी की लगौटी, कोटासेरी, बखनाओं, रोपा, तलूणा, कुंगश, बटाला, देउठी, शिल्ली, बैहना, नमहोंग तथा आनी पंचायतों में मतदान होगा।
विकास खण्ड निरमण्ड की बाहवा, बखन, ब्रौ, कोटी, नोर, लोट, निशानी, दुराह, पोशना, शिशवी तथा गडेज पंचायतों में मतदान होगा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा…

Share the news