#राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं स्वर्ण मोर्चा द्वारा 15 अगस्त से निकली जाएगी अन्न त्याग यात्रा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

12 अगस्त 2023

सोलन के पुराने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में  शनिवार को राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी और स्वर्ण मोर्चा द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें रूमित सिंह ठाकुर ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी अन्न का त्याग कर 112 दिन की यात्रा पर जाएगी और यह यात्रा कुनिहार तालाब स्टेडियम से शुरू होगी और चारों लोकसभा क्षेत्र के अनुसार ही संपन्न होगी।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर को यह यात्रा खत्म होगी और 5 दिसंबर को कुनिहार में समापन समारोह रखा जाएगा अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 50,000 के करीब लोग इस यात्रा में शामिल होंगे साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव में इस यात्रा का अहम योगदान रहेगा और वह जनता के बीच जाएंगे और उनकी मुद्दों को भी सुनेंगे और लोकसभा की सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news