रोहतांग की वादियों में बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक, प्रशासन की ओर से प्रतिदिन 1,200 पर्यटक वाहनों को दिए जा रहे है परमिट

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

12 जून 2023

himachal news: tourist in rohtang permit to 1200 vehicles everyday

रोहतांग दर्रा अभी पर्यटकों के लिए बहाल नहीं हुआ है, फिर भी पर्यटक रोहतांग की वादियों में जाने के लिए उत्सुक है। रोहतांग की वादियों की ओर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे है। पर्यटकों को राहनीनाला तक जाने दिया जा रहा है। इससे आगे कई पर्यटक घोड़ों पर रोहतांग टॉप के समीप पहुंच रहे हैं। मनाली से जा रहे पर्यटक अभी रोहतांग नहीं पहुंच रहे हैं लेकिन रोहतांग ही हर पर्यटक की पहली पसंद बना हुआ है।

अटल टनल बनने के बाद शिंकुला और बारालाचा दर्रे में पहुंचना आसान हुआ है। शिंकुला पर्यटकों के लिए अभी बंद है। बारालाचा दर्रे की ओर भी कम ही पर्यटक रुख कर रहे हैं। अन्य दर्रों की अपेक्षा पर्यटक रोहतांग को प्राथमिकता दे रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्रतिदिन 1,200 पर्यटक वाहनों को ही परमिट जारी किए जा रहे हैं। पर्यटकों की पहली पसंद रहने के चलते यह परमिट एडवांस में बुक हो रहे हैं और कम पड़ रहे हैं। पर्यटकों को अभी राहनीनाला तक ही जाने की अनुमति है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news